Category Archives: Therapeuctics

वाइरल संक्रमण और होम्योपैथी-खसरा,छॊटी माता और कर्ण-मूल

Reblogged from होम्योपैथी-नई सोच/नई दिशायें:

Click to visit the original post
  • Click to visit the original post
  • Click to visit the original post
  • Click to visit the original post
  • Click to visit the original post
  • Click to visit the original post

बदलता हुआ मौसम , बारिश के पानी मे भीगना, रिमझिम फ़ुआरों का आनन्द किसे नही डोल देता, लेकिन उसके साथ लेकर आता है तमाम तरह के वाइरल संक्रमण । फ़िर उसके साथ हमारे नगर निगमों की मेहरबानी जो नल के पानी के साथ प्रदूषित पानी देना अपना फ़र्ज समझते है, वह भी् विभन्न तरह के वाइरल और बैक्टीरियल संक्रमणों के जिम्मेदार होते है। वाइरल संक्रमण कोई आवशयक नही कि बारिश के मौसम की ही मार हो, होली के आसपास और अन्य महीनो मे खसरा, छोटी माता, कर्णमूल, इनफ़लूनजा, डेंगू बुखार का हो जोर या फ़िर प्रदूषित पानी की वजह से पीलिया , मियादी बुखार जो कि मूलभूत बैक्टीरियल संक्रमण है आम इन्सान की जिन्दगी को तंग करते रहते हैं। सबसे पहले लेते हैं वाइरल संक्रमण और देखते हैं कि होम्योपैथी इसमे कितनी मदद कर सकती है। जहां तक तुलनात्मक प्रशन है,एलोपैथी जहां वाइरल में अपने को असहाय पाती है वही होम्योपैथी बैक्टीरियल की तुलना मे वाइरल संक्रमणो में अधिक सक्षम और कारगर रहती है।

Read more… 22 more words

एक पुरानी पोस्ट की याद आ गयी जो वाइरल संक्रमण विशेषकर खसरा , छॊटी माता और कर्ण मूल पर कई साल पहले लिखी थी । होली के बाद लखनऊ मे जिस तरह से खसरा , चेचक और कर्णमूल के केस बढॆ हैं , एक बार फ़िर होम्योपैथिक थेरापिटिकस को स्मरण करने की आवशयकता पड गयी है ।

व्यक्तित्व विकास, शारीरिक भाषा और होम्योपैथी – एक अभिनव अवधारणा ( Constitutional Prescribing ,Body Language and Homeopathy )

होम्योपैथिक प्रिसक्राबिंग मे विवधिता अकसर देखी जा सकती है । लगभग हर चिकित्सक का औषधि सेलेकशन अन्य से भिन्न ही दिखता है । एक उचित सिमिलमम को सर्च करने के लिये कई  चिकित्सक सम्पूर्ण लक्षण ( totality of symptoms ) लेने पर यकीन करते है , कई मियाज्म (miasm ) आधारित प्रिसक्र्पशन पर पर , कुछ उन अनोखे लक्षण  को  तलाशते हैं ( rare , uncommon & striking symptoms ) जो रोग के सामान्य लक्षण से अलग दिखता है ; कई डां सहगल के तरीकों का अनुकरण करते हुये सिर्फ़  मानसिक लक्षण पर  प्रिसक्राइब करते हैं और कई डां प्रफ़ुल्ल विजयकर  का अनुकरण करते हैं जिनमें  रोगी की गतिविधि, ठंडक और गर्मी से सहिषुण्ता/असहिषुणता ( thermal ), प्यास और शारीरिक या मानसिक लक्षण में  बदलाव औषधि सेलकशन के लिये पर्याप्त मापदंड रहता है ।

  इनमे से वह भी हैं जो शरीर की भाषा ( Body language )  और Constitution को आधार मानकर प्रिसक्राबिग  करते हैं । शारिरिक भाषा हमारे चारों तरफ है. यह एक दिलचस्प विषय है और एक है रोमांचकारी अनुभव भी । शारिरिक भाषा मौखिक संचार में तो एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाती ही है लेकिन  एक होम्योपैथ के लिये तो रोगी की शारिरिक भाषा को समझना और भी आवशयक हो जाता है । भले ही रोजमर्रा की जिदंगी मे इसकी कोई अहमियत न हो लेकिन अगर हम नैदानिक(clinical) बिदुं से अगर हम उसका उपयोग करे तो उसके प्रयोग सार्थक सिद्ध होते है ।

pt in clinic

रोगी का परमार्श कक्ष मे प्रवेश करना , उसका उठना/बैठना , वार्तालाप करते समय उसके चेहरे के हाव भाव आदि एक उचित सिमिलिमम की आवशयकताओं को पूरा करते हैं ।  इसकी उपयोगिता सिर्फ़ किताबी ज्ञान तक ही सीमित नही है बल्कि यह अन्य क्षेत्रों भी उपयोगी है जैसे :

  • एक तरफ़ा रोगों मे जहाँ लक्षण न के बराबर दिखाई पड्ते हों ।
  • मनश्चिकित्सीय रोगियो में
  • बाल रोगों मे
  • विरोधाभासी लक्षणॊं मे
  • बहरे, गूंगे और मन्द बुद्दि रोगियों मे
  • समृद्ध और जटिल मेटेरिया मेडिका और रेपर्टिरी के अध्यन्न को सरल बनाने मे ।
  • शरीर की भाषा की मदद से रुब्रिक्स को समझने मे ।
  • और सबसे मुख्य बात कि यह बहुत बहूमूल्य  समय बचाता है ।

इसी तरह Constituitional  प्रेसक्राइबिग की भी होम्योपैथिक औषधि चुनाव  मे एक महत्वपूर्ण भूमिका है ।   होम्योपैथिक आधारित constituition का तात्पर्य एक इन्सान के मानसिक और शारिरिक व्यक्तित्व  को परिभाषित करना है । लेकिन यह भी एक सत्य है कि इसकी बुनियाद हैनिमैन ने नही रखी । गैलन (130-200 ई.पू.) और हिप्पोक्रेट्स (400 ई.पू.)  ने मनुष्य के व्यक्तित्व को समझने का प्रयास किया । जहाँ हिप्पोक्रेट्स (400 ई.पू.) का मानना था कि शरीर चार humors अर्थात रक्त,कफ, पीला पित्त और काला पित्त से बना है. Humors का असंतुलन, सभी रोगों का कारण है . वही गैलन Galen (130-200 ई.) ने इस शब्द  का इस्तेमाल  शारीरिक स्वभाव के लिये किया , जो यह निर्धारित करता है  कि शरीर  रोग के प्रति किस हद तक संवेदन्शील है । हिप्पोक्रेट के  Humour शब्द का तात्पर्य शरीर मे प्रवाहित हो रहे तरल पद्दार्थ से था हाँलाकि यह तकनीकी रुप से यह प्रचलित भावनाओं से जुडा था जैसे :

  • प्रसन्नता या खुशी का रक्त से संबध – सैन्गूयूनि टेम्परामेन्ट (Sanguine Temperament)
  • कफ़ का चिंता और मननशीलता से संबध – फ़ेलेगमेटेक ( phlegmatic Temperament)
  • पीले पित्त का क्रोध से संबध – कोरिक (Choleric Temperament)
  • उदासी का काले पित्त से – मेलोन्कोलिक (Melancholic Temperament)

hippocratic temperament

4 humours in respective order: choleric, melancholic, phlegmatic, and sanguine

इन चार स्वभावों को हम एक सक्षिप्त  उदाहरंण से  आसानी से समझ सकते हैं । एक होटल मे चार मित्र  सूप पीने जाते है । लेकिन अचानक चारों की नजर सूप मे तैरते बाल की तरफ़ पड जाती है  पहला  मित्र देखते ही आग बबूला हो उठा , गुस्से से उसने सूप का प्याला वेटर के मुँह पर दे मारा ( Choleric ) , दूसरे ने मुँह बनाया  अपने कोट को झाडा और सीटी बजाता हुआ निकल गया (Sanguine) , और तीसरा रुँआसा सा हो गया और बोला कि यह सब उसी की जिदंगी मे अक्सर क्यूं होता रहता है (Melancholic ) और चौथा मित्र तो बडे दिमाग वाला निकला , सूप मे से बाल को किनारे किया ;सूप पिया और वेटर से नुकसान हुये सूप के बदले दूसरे सूप की फ़रमाईश भी कर डाली ( phlegmatic)

इन चार स्वभावों को देखने  से यह लगता है कि अमुक स्वभाव अच्छा या बुरा होता है , लेकिन  ऐसा नही है , प्रत्येक स्वभावों के धन पक्ष भी है और ॠण पक्ष भी । हाँ उचित सिमिलिमन से हम उन कमजोरियों को कम अवशय कर सकते हैं या यो कहें कि  ॠण पक्ष  को धन पक्ष मे बदल सकते हैं ।

एक नजर देखते हैं इन चार स्वभावों मे धन पक्ष और ॠण पक्ष की :

सैन्गूयूनि टेम्परामेन्ट (Sanguine Temperament):

धन पक्ष : हमेशा प्रसन्न रहने वाले, आत्मविशवास से भरपूर , आशावादी , बहिर्मुखी और जीवन को जीने वाले ।

ॠण पक्ष :आत्मसंतोष की कमी , संवेदन्शील, अल्पज्ञता, अस्थिरता, बाहरी दिखावा करने वाले और ईर्ष्या को झुकाव ।

फ़ेलेगमेटेक टेम्परामेन्ट ( phlegmatic Temperament) :

धन पक्ष :   अच्छी तरह से संतुलित,  जीवन के साथ संगत, भरोसेमंद, रचनात्मक और विचारशील, संतुष्ट

ॠण पक्ष : आलसी, अकर्मण्य . अपने  कर्तव्य की उपेक्षा ,  दुविधाग्रस्त, अपने कर्तवों  को टालने वाले , महत्वाकांक्षा विहीन ,  दूसरों को भी प्रेरित न कर पाना

कोरिक टेम्परामेन्ट (Choleric Temperament) :

धन पक्ष : मजबूल इच्छाशक्ति वाले , दुनिया को अपने तरीके से चलाने वाले , आत्मविशवास से भरपूर

ॠण पक्ष : प्रचंड गुस्सा , अपने को श्रेष्ठ समझना , विरोधों को सहन न कर पाना , सहानभूति का अभाव , जीवन मे छ्ल , कपट और पाखंड का सहारा लेना

मेलोन्कोलिक टेम्परामेन्ट (Melancholic Temperament) :

धन पक्ष : प्रतिभाशाली, बेहद रचनात्मक , संवेदनशील, सपने देखने वाले , अतंर्मुखी, विचारशील,  आत्म त्याग की भावना से भरपूर , जिम्मेदार, विश्वसनीय

ॠण पक्ष : चिंता और अवसाद ग्रस्त , अपनी प्रतिभा का कम उपयोग करने वाले , मुखरता की कमी , आसानी से किसी को माफ़ न कर पाना , बेहद संवेदनशील


मन और शरिरिक गठन की गहरी जडॆं
पाइथागोरस से जुडी हैं
उदर हिप्पोक्रेट्स से
शाखायें पेरासेलसस में
और फ़ल वास्तव मे हैनिमैन से जुडॆ हैं ।

हैनिमैन की प्रशंसा करनी होगी कि उन्होने Hippocratic temperaments और humors को मैटेरिया  मेडिका मे एकीकृत कर के हमे यह दिखाया  कि हम किसका इलाज कर रहे हैं और वह किस से पीडित है ।
आर्गेनान आफ़ मेडिसन मे हैनिमैन लिखते हैं :
HAHNEMANN

Aphor .211

This is true to such an extent, that the state of patient’s Mind and Temperament (Gemuethszustand) is often of most decisive importance in the Homoeopathic selection of a remedy, since it is a sign possessing a distinct peculiarity, that should least of all escape the accurate observation of the physician.

यह बात किसी सीमा तक सही और सत्य है कि रोगी की मानसिक दशा रोग के लिये उपयुक्त औषधि चुनने मे बहुत सहायक होती है । जो चिकित्सक सावधानी के साथ इस निर्णायक मानसिक लक्षण पर दृष्टि रखतेहैं उनकी तीक्ष्ण नजर से रोगी के रोग का कोई भी लक्षण छिपा नही रह सकता |

क्लीनिकल प्रकैटिस मे Constituitional prescribing की भूमिका :

रोगी को देखते हुये मूल स्वभाव को तो हम देखते ही हैं लेकिन रोग ग्रस्त मनुष्य में जब वह स्वभाव मूल  से भिन्न दिखाई पडता है तो उसकी भूमिका और भी अधिक बढ जाती है । जैसे  एक कैल्कैरिया कार्ब का रोगी जो phlegmatic स्वभाव का है किसी कारण वश बहुत उग्र हो जाता है ( Choleric)  तो उसका यह भिन्न स्वभाव दवा का  सेलेक्शन मे भिन्न्ता ला सकता है । इसी तरह मृदु भाढी पल्साटिला नारी तनाव को झेलने मे अपने को असहज  पाती है तो उसमे होने वाले स्वभावों मे अन्तर दवा के चुनाव मे फ़र्क डाल सकते हैं ।

लुक डि फ़िशर ने Hahnemann Revisited पुस्तक  मे एक उदाहरण के जरिये सचित्र इसको समझाया है ।

एक फ़ास्फ़ोर्स व्यक्त्तित्व का इन्सान जो अपनी यात्रा अपने ही व्यक्तित्व मे न कर पाया । कारण समय-२ उसके जीवन  चक्र मे आने वाले परिवर्तन ।  चित्र पर किल्क करें और देखें ।

रोगी मे आने वाले स्वभावों मे अन्तर मानसिक लक्षणॊं की श्रेणी मे आते हैं । और दवा चुनाव मे वह अपनी वरियता सबसे ऊपर रखते हैं । नये रोगों ( acute diseases ) मे इनकी भूमिका भले ही बहुत न हो लेकिन जटिल और पुराने रोगों मे यह दवा चुनाव मे महत्वपूर्ण आधार बनते हैं ।

§ 5

HAHNEMANN Useful to the physician in assisting him to cure are the particulars of the most probable exciting cause of the acute disease, as also the most significant points in the whole history of the chronic disease, to enable him to discover its fundamental cause, which is generally due to a chronic miasm. In these investigations, the ascertainable physical constitution of the patient (especially when the disease is chronic), his moral and intellectual character, his occupation, mode of living and habits, his social and domestic relations, his age, sexual function, etc., are to be taken into consideration.

सूत्र ५-रोग के मूल कारण की खोज

रोग नया हो या पुराना चिकित्सक को बीमारी के मूल कारणॊं की खोज करना नितान्त आवशयक  है । नये रोगों मे रोग उत्पन्न करने और रोग को उत्तेजना देने वाले कारणॊं पर तथा पुरानी बीमारियों मे रोग के इतिहास पर चिकित्सकों को बहुत अधीरता और सावधानी से विचार करना चाहिये क्योंकि ऐसा करने पर ही रोग के मूल कारण का पता लग सकता है । वस्तुत: चिकित्सक को रोगी की शरीर रचना और प्रकृति – गठन , शक्ति , स्वभाव , आचरण , च्यवसाय , रहन सहन , आदतें , समाजिक तथा परिवारिक संबन्ध , आयु, ज्ञान्निद्र्यों के व्यवाहार पर पूरी तरह से विचार कर लेना चाहिये ।

    § 213

    We shall, therefore, never be able to cure conformably to nature – that is to say, homoeopathically – if we do not, in every case of disease, even in such as are acute, observe, along with the other symptoms, those relating to the changes in the state of the mind and disposition, and if we do not select, for the patient’s relief, from among the medicines a disease-force which, in addition to the similarity of its other symptoms to those of the disease, is also capable of producing a similar state of the disposition and mind.1

    1 Thus aconite will seldom or never effect a rapid or permanent cure in a patient of a quiet, calm, equable disposition; and just as little will nux vomica be serviceable where the disposition is mild and phlegmatic, pulsatilla where it is happy, gay and obstinate, or ignatia where it is imperturbable and disposed neither to be frightened nor vexed.

सूत्र २१३ – रोग के इलाज के लिये मानसिक दशा का ज्ञान अविवार्य

इस तरह , यह बात स्पष्ट है कि हम किसी भी रोग का प्राकृतिक ढंग से सफ़ल इलाज उस समय तक नही कर सकते जब तक कि हम प्रत्येक रोग , यहां तक नये रोगों मे भी  , अन्य लक्षणॊं कॆ अलावा रोगी के स्वभाव और मानसिक दशा मे होने वाले परिवर्तन पर पूरी नजर नही रखते । यादि हम रोगी को आराम पहुंचाने के लिये ऐसी दवा नही चुनते जो रोग के सभी लक्षण  के साथ उसकी मानसिक अवस्था या स्वभाव पैदा करनेच मे समर्थ है तो रोग को नष्ट करने मे सफ़ल नही हो सकते ।

सूत्र २१३ का नोट कहता है :

ऐसा रोगी जो धीर और शांत स्वभाव का है उसमे ऐकोनाईट और नक्स कामयाब नही हो सकती , इसी तरह एक खुशमिजाज नारी मे पल्साटिला या धैर्यवान नारी मे इग्नेशिया  का रोल नगणय ही  रहता है क्योंकि यह रोग और औषधि की स्वभाव से मेल नही खाते ।

यही कारण है कि  पोलिक्रेस्ट होम्योपैथिक दवाओं अपना अलग-२ स्वभाव  को दिखलाती हैं । हिपोक्रेट के इस विभाजन को हैनिमैन , केन्ट , हेरिंग और ऐलेन ने मैटेरिया मेडिका मे जगह –२ प्रयोग किया है । जैसे पल्साटिला के बारे मे हैनिमैन लिखते हैं , “ Pulsatilla  is suited to a low , tearful , changeable , plegmatic temparemt “ और फ़ास्फ़ोरस के बारे मे लिखा “ quick movements , rapid resolutions , and a cheeful mood are more often found in phosphorous . औषधियों के स्वभावों को जानने के लिये मैटेरिया मेडिका का अध्यन्न तो अनिवार्य शर्त है और उससे बढकर रिपर्टेरी मे MIND SECTION मे चिन्हित उन रुब्रिक्स को समझना और रोगी की भाषा मे बदलने की माहरत होनी चाहिये ।

Visible Code” in Repertorial Perspective – Important Rubrics

Mind Chapter

1. Activity, Mental

2. Actions, behaviour

3. Agony, anguish

4. Alert, mentally

5. Anger

6. Answers, general

7. Antics, plays

8. Anxiety

9. Automatic, behaviour

10. Aversion, general

11. Awkward

12. Bashful

13. Bites

14. Boredom, ennui

15. Busy

16. Caressed, agg.

17. Cheerful

18. Childish, behaviour

19. Clinging

20. Clothed, improperly

21. Crying

22. Dancing

23. Faces, makes

24. Frown, disposed to

25. Gestures, makes

26. Gloomy, morose

27. Grimaces, makes

28. Hatred feelings

29. Hurried

30. Hyperactive, children

31. Impolite

32. Indifference

33. Kicking, behaviour

34. Laughing, behaviour

35. Laziness, indolence

36. Moaning

37. Mocking

38. Plays, with his fingers

39. Rage

40. Restlessness

41. Screaming, shrieking

42. Serious, behaviour

43. Shameless

44. Sighing, emotional

45. Singing

46. Sit, inclination to

47. Sits, general

48. Speech, general

49. Smiling

50. Suspicious

51. Sympathetic

52. Torpor

53. Violent, behaviour

54. Walking, behaviour

55. Washing, hands

56. Whistling

57. Witty

58. Yielding

(II) Children chapter

(III) Legs

(IV) Limbs

(V) Generals

 source : murphy repertory

courtesy : Dr Rajoo Kulkarani -body language and homeopathy PPS cure 7

मैटेरिया मेडिका और रिपर्ट्री मे इन चार constitutions से संबधित रुब्रिकस और औषधियों के बारे मे विस्तार से ग्रुप दिये हैं जैसे synthesis में : :source -synthesis 9

  • सैन्गूयूनि टेम्परामेन्ट (Sanguine Temperament):  Rubric mentioned under cheerful/confident/optimistic
  • फ़ेलेगमेटेक टेम्परामेन्ट ( phlegmatic Temperament) : Rubric mentioned under dullness /indifference/slowness
  • कोरिक टेम्परामेन्ट (Choleric Temperament) : passionate
  • मेलोन्कोलिक टेम्परामेन्ट (Melancholic Temperament) : despair/ grief / sadness

 

संभावित औषधियाँ : source -murphy repertory :

 Constitutions – CHOLERIC, constitutions
acon. ars. aur. BRY. carb-v. Caust. CHAM. coff. FERR. Hep. HYOS. kali-p. Kalm. Lach. Lyc. nat-m. Nit-ac. NUX-V. Phos. Plat. sec. Sil. sulph.

 Constitutions – SANGUINE, constitutions
Acon. ars. aur. Calc. calc-p. Cham. chin. Chinin-s. Coff. FERR. HYOS. Ign. murx. Nit-ac. Nux-v. PHOS. plat. Puls. Sang.

 Constitutions – PHLEGMATIC, constitutions
aloe Am-m. ant-t. Bell. calad. CALC. Caps. Chin. Clem. cocc. cycl. Dulc. ferr-p. hep. kali-bi. kreos. Lach. Merc. mez. Nat-c. Nat-m. PULS. seneg. Sep.

 Constitutions – MELANCHOLIC, constitutions
Acon. anac. AUR. Aur-m. bell. Bry. Calc. chin. cocc. Colch. Graph. IGN. Lach. Lil-t. Lyc. murx. NAT-M. Plat. PULS. Rhus-t. staph. stram. Sulph. verat.

 

 pkt 2

Blog Author ( ब्लाग रचयिता ) : डा. प्रभात टन्डन
जन्म भूंमि और कर्म भूमि लखनऊ !! वर्ष १९८६ में नेशनल होम्योपैथिक कालेज , लखनऊ से G.H.M.S. किया , और सन १९८६ से ही इन्टर्नशिप के दौरान से ही प्रैक्टिस मे संलग्न .. वर्ष १९९४ मे P.H.M.S. join करते-२ मन बदला और तब से प्राइवेट प्रैक्टिस मे ………. आगे देखें

Clinic : Meo Lodge , Ramadhin Singh Road , Daligunj , Lucknow
E mail : drprabhatlkw@gmail.com
Landline No : 0522-2740211. 0522-6544031
Mobile no : xxxxxxxxx

मेरी डायरी – लखनऊ मे कहर बरपाता डॆंगूं

कम से कम मैने  अपनी २४ साल  की प्रैकिटिस मे किसी भी रोग का इतना विकराल रुप न देखा । कारण जो भी हों इस माहमारी फ़ैलने के लेकिन सच यह है कि होम्योपैथी को छॊडकर अन्य पद्दतियों का रोल केस के मैनेजमैटं को छोडकर लगभग नगणय सा रहा । अगर मै सितम्बर के आरम्भ मे बात करुं तो मुझे निराशा ही हाथ लगी क्योंकि रोगी होम्योपैथी मे रुकने को तैयार नही था । लेकिन मुझे पिछ्ले अनुभव से ज्ञात था कि यह अविशवास अधिक दिन नही रहने वाला है । और वही हुआ .. सितम्बर के दूसरे सप्ताह से अब तक का पूरा श्रॆय होम्योपैथिक औषधि यूपोटिरियम पर्फ़ोलेटम और अन्य चयनित औषधियों को रहा । और होगा भी क्यूं नही .. like cures like का इतना बढिया उदाहरण भला कहाँ मिलेगा । पिछ्ले सप्ताह जब डां राजीव सिह ने होम्योपैथिक औषधियों से अल्प समय ठीक हो रहे रोगियों का क्लीनिकल रिकार्ड , उनके पैथोलोजिकल जाँचे आदि सुरक्षित रखने को कहा तो मुझे भी यह बात काफ़ी हद तक पंसद आयी । और यही बात  अन्य होम्योपैथिक चिकित्सको से भी कहूगां कि ऐसे रिकार्ड को संभाल के रखॆं , कई स्त्रोतों पर यह काम आयेगें ।

लेकिन बात यूपोटोरियम पर्फ़ की

यूपोटोरियम पर्फ़ (Eupatorium Perfoliatum -Boneset)

कम्पोजीट परिवार का यह एक पौधा मूलत: अमेरिका और कनाडा मे पाया जाता है । बोन सॆट इसका आम नाम है । मूल अर्क बनाने के लिये पौधे की ताजी पत्तियों और फ़ूल प्रयोग मे लाये जाते है ।

होम्योपैथी मे लाने का श्रेय डां विलयम्सन को जाता है जिन्होने इसकी प्रूविगं सन १८४५ मे अपने मित्र चिकित्सकों और स्वयं पर की । और आशचर्यजनक बात यह रही कि इसके लक्षण आज की नामावली  डॆगूं/इनफ़्लून्जा आदि कई रोगॊ  के लक्षणॊं से मिलते हुये हैं  । मैलेरिया , इनफ़्लून्जा या अन्य किसी अन्य प्रकार के ज्वर या रोग मे –शरीर मे हड्डी तोड दर्द ( break-bone fever) , सिर दर्द , कमर मे ऐठंन , पित्त का वमन इत्यादि इस रोग के प्रधान लक्षण हैं

अगर आप केन्ट की होम्योपैथी मैटेरिया मेडिका मे यूपोटोरियम पर्फ़ की प्रस्तावना लेख को देखें तो पायेगें कि यह औषधि एक आम भारतीय औषधि जैसे तुलसी और अदरक जैसे गुणॊं से भरपूर कनाडा और अमेरिका मे कृषकों द्वारा प्रयोग  की जाती थी । केन्ट लिखते हैं :

Every time I take up one of these old domestic remedies I am astonished at the extended discoveries of medical properties in the household as seen in their domestic use.

All through the Eastern States, in the rural districts, among the first old -settlers, Boneset-tea was a medicine for colds. For every cold in the head, or running of the nose, every bone-ache or high fever, or headache from cold, the good old housewife had her Boneset-tea ready. Sure enough it did such things, and the provings sustain its use. The proving shows that Boneset produces upon healthy people symptoms like the colds the old farmers used to suffer from.

जितनी बार मै इन घरेलू दवाओं मे से किसी एक को लेता हूँ , उतनी ही बार घर मे ये चिकित्सा के समान ,व्यवाहार होते हुये देखकर मै आशचर्य मे पड जाता हूँ । सभी पूर्वी जमीन्दारियों मे , देहाती जिलों मे तथा पुराने आदिवासियों मे बोनसेट सर्दी की खास दवा थी । माथे को या नाक बहने वाली सर्दी के साथ प्रत्येक हड्डी मे दर्द या तेज बुखार के लिये बुद्दिमान गृहणियाँ बोनसेट की चाय को तौयार रखती थी । इसमे सन्देह नहीं कि इसने ऐसे काम किये हैं और परीक्षण ( प्रूविगं ) मे इसका व्यवहार प्रमाणित होता है । परीक्षा मे यह प्रकट होता है कि स्वस्थ मनुष्यों मे बोन सेट उस तरह के सर्दी के लक्षण लाता है जो पुराने कृषकों मे हो जाया करती थी ।

 

  • लेकिन मुख्य प्रशन कि क्या यूपोटोरिम को डेगूं की एकमात्र विशवसनीय औषधि मानें ?

उत्तर : नही , होम्योपैथिक पद्दति इसकी इजाजत नही देती । हर रोगी अपने मूल स्वभाव के कारण दूसरे रोगी से अलग होता है । यही होम्योपैथी की कहें तो विशेषता भी है और परेशानी भी । एक रोगी ठंड लगने के समय ओढना पसंद करता है और दूसरा नही करता । एक को प्यास अधिक लगती है और दूसरे को नही । रोगी अलग-२ है , उसके लक्षण अलग है जाहिर है दवा भी अलग होगी।

  • तो फ़िर एक नया चिकित्सक क्या करे , कैसे इस विशाल मैटेरिया मेडिका मे से सेलेक्शन करे ?

उत्तर : जहाँ तक संभव हो रोगी की गतिविधि, ठंडक और गर्मी से सहिषुण्ता/असहिषुणता ( थर्मल ), प्यास और शारीरिक या मानसिक लक्षण में  बदलाव पर गौर करें । इस संदर्भ मे डां प्रफ़ुल्ल विजयरकर का  एक्यूट फ़्लो चार्ट नये रोगों मे दवा के सेलेक्शन के लिये काफ़ी उपयोगी है । प्रफ़ुल्ल के इस फ़्लो चार्ट पर चर्चा हम अगले भाग मे करेगें । लेकिन यह तय है कि थेरेपेटिक्स आधारित प्रेसक्राबिगं की अपेक्षा प्रफ़ुल्ल का गतिविधि,  थर्मल , प्यास और शारीरिक या मानसिक लक्षण में  बदलाव पर वर्गीकरण अधिक कारगर है । अगले अंक मे जारी …..

 

अगले भाग मे देखें Genus epidemicus क्या है और महामारियों मे उसका क्या रोल है …

 

यह भी देखें :

कैन्सर कोशिकाओं पर होम्योपैथी दवाओं के प्रयोग – Homeopathic drugs Natrum sulphuricum and Carcinosin prevent azo dye-induced hepatocarcinogenesis in mice

image पिछ्ले दिनों ICRH पर कैन्सर कोशिकाओं पर होम्योपैथिक दवाओं के प्रयोगों पर दो रिसर्च पेपर पब्लिश हुये । कल्याणी यूनिवर्सिटी के श्री अनीसुर रहमान खुदाबख्श और उनके सहयोगियों का  ’Homeopathic drugs Natrum sulphuricum and Carcinosin prevent azo dye-induced hepatocarcinogenesis in mice’ और आमला कैन्सर रिसर्च सेन्टर , केरल के रामदास कुटन , हरीकुमार और अन्य का शोध पत्र , ’ Inhibition of Chemically Induced Carcinogenesis by Drugs Used in Homeopathic Medicine ’ । इन दोनों शोध पत्रों मे ’ Inhibition of Chemically Induced Carcinogenesis by Drugs Used in Homeopathic Medicine ’ मे लगभग वही तथ्यों को दोहराया गया जो इसके पहले प्रशान्त बैनर्जी कैन्सर रिसर्च फ़ाउन्डेशन ने अपने कई शोध पत्रों मे रुटा और उअसके पर्योगों पर दिये  थे , देखें विस्तृत वर्णन के लिये यहाँ

लेकिन बात करते हैं अनीसुर रहमान खुदाबख्श के शोध पत्र की । यह पेपर लीक से हट्कर था । प्रथम तो इसमे होम्योपैथी के मूलभूत सिद्धातों (  एकमैव औषधि- single medicine ) को नजरांदाज किया गया और दूसरा औषधि के परीक्षण के लिये चूहों का सहारा लिया गया । तो सबसे पहले विवरण :

विवरण :

इस शोध  का मकसद होम्योपैथिक औषधि कारसीनोसिन २०० ( carcinocin 200 ) और नैट्रेम सल्फ़ ३० ( Nat sulph-30) का कार्य p-dimethylaminoazobenzene (p-DAB) and phenobarbital (PB)  रसायन खिलाकर लिवर कैन्सर से पीडित हुये  चूहों पर देखना था  ।

इसके लिये चूहों को सात उप समूहों मे विभाजित किया गया ।

१. सामान्य अनुपचारित;

२. सामान्य + एल्कोहल उपचारित

३.  p-DAB (0.06%) + PB (0.05%);

४. p-DAB + PB + एल्कोहल उपचारित

५. p-DAB + PB + Nat sulph-30

६. p-DAB + PB + Car-200

७. p-DAB + PB + Nat sulph-30+Car-200

इन चूहों को क्रमश: ३०. ६०. ९०.और १२० दिनों के अंतराल पर मारकर उनके cytogenetical end-points जैसे chromosome aberrations, micronuclei, mitotic index , sperm head anomaly और cytotoxicity का विशलेषण  किया गया । इसके अलावा, इलेक्ट्रॉन सूक्ष्म अध्ययन और मैट्रिक्स metalloproteinases के लिए जेलाटीन zymography (एम एम पी) जिगर में 90 और 120 पर किये गये ।

परिणाम :

परिणाम दिखाते हैं कि सिर्फ़ नैट्रेम सल्फ़ ३० ( Nat sulph-30) पर  रखे गये कैन्सर से पीडित चूहों और कारसीनोसिन २०० को नैट्र्म सल्फ़ के साथ संयोजित करके चूहों मे लीवर की कई गांठॊ ( liver tumours ) मे व्यापक सुधार दिखाई दिया और  कई क्षेत्रों मे सकारात्मक और संरचनात्मक परिवर्तन दिखाई दिये जैसे MMPs expression, genotoxic parameters, lipid peroxidation, y-glutamyl transferase, lactate dehydrogenase, blood glucose, bilirubin, creatinine, urea and increased GSH, glucose-6-phosphate dehydrogenase, superoxide dismutase, catalase, glutathione reductase activities and hemoglobin, cholesterol, and albumin levels.मे व्यापक सुधार दिखाई दिया ।

नैट्रेम सल्फ़ ३० (Nat sulph-30 )के साथ carcinocin 200 (कारसीनोसिन २००) को देने से genotoxicity , cytotoxicity hepatotoxicity के खिलाफ अतिरिक्त लाभ दिखाई दिये |

 

image Homeopathic drugs Natrum sulphuricum and Carcinosin prevent azo dye-induced hepatocarcinogenesis in mice. Nandini Bhattacharjee, Pathikrit Banerjee and Anisur Rahman Khuda-Bukhshh. Indian Journal of Biochemistry & Biophysics’, Vol-46, August 2009, PP. 307-318.

The study was undertaken to examine whether Carcinosin-200 (Car-200) could provide additional ameliorative effect, if used intermittently with Natrum sulphuricum-30 (Nat sulph-30) against hepatocarcinogenesis induced by chronic feeding of p-dimethylaminoazobenzene (p-DAB) and phenobarbital (PB) in mice (Mus musculus).

Mice were randomly divided into seven sub-groups:

(i) normal untreated;

(ii) normal+succussed alcohol;

(iii) p-DAB (0.06%) + PB (0.05%);

(iv) p-DAB + PB +succussed alcohol

(v) p-DAB + PB + Nat sulph-30,

(vi) p-DAB + PB + Car-200, and

(vii) p-DAB + PB + Nat sulph-30+Car-200.

They were sacrificed at 30, 60, 90 and 120 days for assessment of genotoxicity through cytogenetical end-points like chromosome aberrations, micronuclei, mitotic index and sperm head anomaly and cytotoxicity through assay of widely accepted biomarkers and pathophysiological parameters.

Additionally, electron microscopic studies and gelatin zymography for matrix metalloproteinases (MMPs) were conducted in liver at 90 and 120 days.

Results showed that administration of Nat sulph-30 alone and in combination with Car-200 reduced the liver tumors with positive ultra- structural changes and in MMPs expression, genotoxic parameters, lipid peroxidation, y-glutamyl transferase, lactate dehydrogenase, blood glucose, bilirubin, creatinine, urea and increased GSH, glucose-6-phosphate dehydrogenase, superoxide dismutase, catalase, glutathione reductase activities and hemoglobin, cholesterol, and albumin levels.

Thus intermittent use of Car-200 along with Nat sulph-30 yielded additional benefit against genotoxicity, cytotoxicity hepatotoxicity and oxidative stress induced by the carcinogens during hepatocarcinogenesis.

Medicines regulator grants first ever licence to homeopathic remedy “Arnica”

image

Source : WDDTY & Times Online

Much to the anger of conventional medicine, the homeopathic remedy Arnica has been officially recognised as a successful remedy for treating sprains and bruises.

The Medicines and Healthcare Products Regulatory Agency (MHPRA) has registered the product, which means that the manufacturer can now make claims for its effectiveness. 

Arnica 30c, manufactured by Nelsons, is the first homeopathic remedy to be recognised without going through clinical trials.  Since 1971, homeopathic products have not been allowed to make any health claim without proper evidence.

But new rules, introduced in 2006, allow a manufacturer to make health claims for a product provided there is a tradition for its use in the UK, and it is for the treatment only of minor problems.

High Dilution Growth Factors/Cytokines: Positive Immunologic, Hematologic and Clinical Effects in HIV/AIDS Patients

High Dilution Growth Factors/Cytokines: Positive Immunologic, Hematologic and Clinical Effects in HIV/AIDS Patients

Source : Bastyr University Research Institute

Barbara Brewitt, PhD; Leanna Standish, ND, PhD Biomedical Explorations, Seattle, WA; Bastyr University Health Clinic, Seattle, WA

Objective: Determine efficacy of administering 4 high dilution cytokines; platelet-derived growth factor BB, insulin-like-growth factor-1, transforming growth factor beta 1, and granulocyte-macrophage colony simulatin factor (GM-CSF).

Methods: Sixteen weeks treatment group (“TX”)/placebo group (“PL”): CD4 counts 200-500 and 16 weeks open label study: CD4 counts 1250550, 10 drops/3X day/bottle p.o. growth factor type or placebo. Exclusion criteria: antiretroviral or steroidal therapy. Monthly evaluations: T/B lymphocytes, blood chemistry plus lipids, complete blood count, platelets, erythrocyte sedimentation rate (ESR), weigh, opportunistic infections (OIs) and HIV viral load (open label only). Growth factors/cytokines diluted (10-60, 10-400, 10-2000 molar), well beyond Avogadro’s number.

Results: TX/PL started with CD4s of 330±14 cells/ul (SEM). TX (n=13) raised CD4 & CD8 counts by 13±12 cells/uL and 83±4 cells/uL, respectively, vs. -55±15 CD4 cells/uL (p<0.008) by 16 weeks and -246±60 CD8 cells/uL (p<0.04 within group) by 20 weeks in placebo group (n=9). TX had no OIs vs. 20% Ois in PL. ESR with treatment decreased from 19±3 to 11±2 mm/hr between 8th and 16th week (p<0.01) vs. no change in placebo group, 20±5 to 17±4 mm/hr. TX gained +2.0±1.0 lbs vs. -4.0±1.4 lbs. in the placebo (p<0.01). Viral load was measured monthly in a separate group of patients (n=8) with CD4 count of 242±23 cells/uL. Viral decreased from 203,400±106,300 to 105,000±43,500 RNA copies/mL after 16 weeks of treatment, a decrease of 0.3 log unit. When PL patients were crossed over to treament for another 16 weeks, CD4, CD8 counts and viral load stabilized (112,000±19,000 RNA copies/mL) plus weigh loss was reversed. Eight patients completed 11 months of treatment with ending viral loads of 19,500±6,000 and 38% had no detectable virus, with CD4 and CD8 counts stable at baseline values. Twenty-five percent of patients were thrombocytopenic. During their first month of treatment, platelets rose 23% (111,000±22,000 to 136,000±29,000 plt/uL); 57% patients achieved normal values. Two patients enrolled in a single high dilution GM-CSF treatment, rose from 16,000 to 48,000 and 141,000 to 174,000 plt/uL after only one month of treatment.

Results suggest that unknown biophysical mechanisms of high dilutional growth factors/cytokines may exert immunological effects in HIV/AIDS.

Related posts :

कम्पलीट रिपर्ट्री २००९ – डाउनलोड के लिये उपलब्ध

साभार: Edwin van Grinsven & Roger van Zandvoort

complete 2009

विशव मे सभी प्रोफ़ेशनल होम्योपैथों के बीच  कम्पलीट रिपर्ट्री की पहचान अपनी पूर्णता , सटीकता और मूल स्त्रोतों के कवरेज के लिये प्रसिद्ध है । रैजर वान जैन्ड्रवुड और इडविन वैन ग्रिन्सवन इसके पहले भी समय –२  पर नवीनतम संस्करणॊं को फ़्री मे डाउनलोड के लिये उपलब्ध करा  चुके हैं ।  कम्पलीट रिपर्ट्री २००९ का नवीनतम संस्करण डाउनलोड के लिये उपलब्ध है । इस नवीनतम संस्करण की कुछ मुख्य विशेषताओं मे  सर्चिगं का तरीका  और अधिक सुगम और प्रभावशाली , नये लक्षणॊं और औषधियों  का समावेश और नये स्त्रोतों से मिल रही जानकारी का समावेश भी  है । और सबसे विशेष बात कि यह बिल्कुल मुफ़्त है । बहुत से होम्योपैथिक चिकित्सकों  जिनके लिये नये और महँगे कम्पयूटर प्रोग्रामों  को खरीदना संभव नही है , यह एक अमूल्य तोहफ़ा है ।

कम्पलीट रिपर्ट्री के नवीनतम संस्करण को डाउनलोड करने के लिये यहाँ किल्क करे ।

रैजर वान जैन्ड्रवुड और इडविन वैन ग्रिन्सवन के द्वारा किये जा रहे कार्यों को जानने के लिये किल्क करें :

कम्पलीट रिपर्ट्री :  http://www.morphologica.com

कम्पलीट डायेनेमिक :  http://www.completedynamics.com

Amongst homeopathic professionals, the Complete Repertory is worldwide renowned for its completeness, accuracy and coverage of original sources.

Some of the  features are no books to carry around, a lighter life. find anything, see authors and sources &  use all x-references etc.

Thanks to Roger van Zandvoort & Edwin van Grinsven this software is available free to download .The software is available for Apple ® Mac and Microsoft ® Windows computers.Click HERE to download the free browser edition of entire complete repertory .

बवासीर या पाइल्स और होम्योपैथिक उपचार

 

बवासीर को आधुनिक सभ्यता का विकार कहें तो कॊई अतिश्योक्ति न होगी । खाने पीने मे अनिमियता , जंक फ़ूड का बढता हुआ चलन और व्यायाम का घटता  महत्व , लेकिन और भी कई कारण हैं  बवासीर के रोगियों के बढने में । तो सबसे पहले जाने बवासीर और उसके मूल कारण :

आंतों के अंतिम हिस्से या मलाशय की धमनी शिराओंके फ़ैलने को बवासीर कहा जाता है ।

बवासीर तीन प्रकर की हो सकती है

  • बाह्य पाइल्स: फ़ैली हुई धमनी शिराओं का मल द्वार से बाहर आना
  • आन्तरिक पाइल्स : फ़ैली हुई धमनी शिराओं का मल द्वार के अन्दर रहना
  • मिक्सड पाइल्स: भीतरी और बाहरी मस्से

कारण :

  • बहुत दिनों तक कब्ज की शिकायत रहना
  • सिरोसिस आफ़ लिवर
  • ह्र्दय की कुछ बीमारियाँ
  • मध, मांस, अण्डा, प्याज , लहसुन, मिर्चा, गरम मसाले से बनी सब्जियाँ, रात्रि जागरण , वंशागत रोग ।
  • मल त्याग के समय या मूत्र नली की बीमारी मे पेशाब करते समय काँखना
  • गर्भावस्था मे भ्रूण का दबाब पडना
  • डिस्पेपसिया और किसी जुलाब की गोली क अधिक दिनॊ तक सेवन करना ।

लक्षण

  • मलद्वार के आसपास खुजली होना
  • मल त्याग के समय कष्ट का आभास होना
  • मलद्वार के आसपास पीडायुक्त सूजन
  • मलत्याग के बाद रक्त का स्त्राव होना
  • मल्त्याग के बाद पूर्ण रुप से संतुष्टि न महसूस करना

बवासीर से बचाव के उपाय

कब्ज के निवारण पर अधिक ध्यान दें । इसके लिये :

  • अधिक मात्रा मे पानी पियें
  • रेशेदार खाध पदार्थ जैसे फ़ल , सब्जियाँ और अनाज लें | आटे मे से चोकर न हटायें ।
  • मलत्याग के समय जोर न लगायें
  • व्यायाम करें और शारिरिक गतिशीलता को बनाये रखें ।

अगर बवासीर के मस्सों मे अधिक सूजन और दर्द हो तो :

गुनगुने पानी की सिकाई करें या ’सिट्स बाथ’ लें । एक टब मे गुनगुना पानी इतनी मात्रा मे लें कि उसमे नितंब डूब जायें  । इसमे २०-३० मि. बैठें ।

होम्योपैथिक उपचार :

किसी भी औषधि की सफ़लता रोगी की जीवन पद्दति पर निर्भर करती है । पेट के अधिकाशं रोगों मे रोगॊ अपने चिकित्सक पर सिर्फ़ दवा के सहारे तो निर्भर रहना चाहता है लेकिन  परहेज से दूर भागता है । अक्सर देखा गया है कि काफ़ी लम्बे समय तक मर्ज के दबे रहने के बाद मर्ज दोबारा उभर कर आ जाता है अत: बवासीर के इलाज मे धैर्य और संयम की आवशयकता अधिक पडती है ।

नीचे दी गई  औषधियाँ सिर्फ़ एक संकेत मात्र हैं , दवा पर हाथ आजमाने की कोशिश न करें , दवा के उचित चुनाव के लिये एक योग्य होम्योपैथिक चिकित्सक पर भरोसा करें  ।

फ़्लो चार्ट को साफ़ और बडॆ आकार मे  देखने के लिये चित्र पर किल्क करें ।

१. बवासीर के मस्सों मे तकलीफ़ और अधिक प्रदाह : aconite, ignatia,acid mur, aloes, chamomilla, bell,acid mur, paeonia

२. खुजलाहट : arsenic, carbo, ignatia, sulphur
३. स्ट्रैंगुलैशन : belladona,ignatia, nux

४.रक्तस्त्राव में : aconite, millifolium,haemmalis, cyanodon

५. मस्से कडॆ : sepia

६. बवासीर के मस्सों का बाहर निकलना पर आसानी से अन्दर चले जाना : ignatia

७. भीतर न जाना : arsenic, atropine, silicea, sulphur
८. कब्ज के साथ : alumina, collinsonia, lyco, nux, sulphur

९.अतिसार के साथ : aloes,podo,capsicum

१०. बच्चों मे बवासीर  : ammonium carb, borax, collinsoniia, merc

११. गर्भावस्था मे बवासीर : lyco,nux, collinsonia , lachesis, nux

१२.शराबियों मे बवासीर : lachesis, nux

१३. वृद्धों मे बवासीर : ammonium carb , anacardium

ओजोन -एक "आश्चर्यजनक औषधि "

ozone

राजौर वान जैन्डर्वूर्ट (Roger van Zandvoort ) की कम्पलीट रिपर्ट्री मे अगर हम देखें तो अधिकतर लक्षणॊं के समूह  के आगे अन्य औषधियों के अलावा  ओजोन का जिक्र आता है , ( जैसा कि मेरा क्लासिक होमपैथ सर्च कर के इंगित कर रहा है । ) बहुत दिनों से जानने की  इच्छा थी कि ओजोन पर शोध पत्र और प्रूविगं कही दिखें । क्लार्क डिस्शनेरी आफ़ होम्योपैथिक मैटेरिया मेडिका  -भाग ३ मे इसका जिक्र अवशय आता है लेकिन पूरी तरह से नही , जौन शेलटन की elements of homoeopathy मे इसको व्यापक रुप से जगह दी गयी है । देखें   pdf  | हाल ही मे ओजोन  पर विलोई बिकोई की यह पुस्तक हाथ लगी जिसने एक बार फ़िर से ओजोन पर पढने और उपयोग करने की इच्छा को दोबारा जागृत कर दिया ।

ओजोन के प्रयोग

ओजोन एक oxidising अणु है, जो रक्त घटकों के साथ  मिलकर प्रतिक्रिया रुप मे कई महत्वपूर्ण जैविक कार्यों को सक्रिय करने के लिए उत्तरदायी रहता है जैसे ऑक्सीजन डिलीवरी, प्रतिरक्षा सक्रियण, हार्मोन और एंटी एंजाइमों के प्रेरण की रिहाई   जो atherosclerosis, मधुमेह, संक्रमण और कैंसर में एक महत्वपूर्ण रोल निभा सकता  है . इसके अलावा ओजोन थेरेपी नाइट्रिक ऑक्साइड synthase को induce   करके  अंतर्जात स्टेम सेल को जुटाने मे मदद कर सकता है  जिससे संभवत: इस्कीमिक ऊतकों के उत्थान को बढ़ावा मिलने की संभावना मिल सकती है । इन सब को समझने के लिए ओजोन कैसे काम करता है और एक दवा के रूप में चिकित्सकीय सीमा के भीतर कैसे विकिसित किया जा सकता है विलोई बोकोई की यह पुस्तक शोधकर्ताओं, चिकित्सकों और ozonetherapists को नये सिरे से सोचने पर मजबूर कर सकती है ।

अपने देश मे ओजोन किसी भी पोटेन्सी मे उपलब्ध नही है , होम्योपैथिक दवा इन्डस्ट्री से जुडे दो महत्वपूर्ण ईकाई बोरोन (Boiron India) और शवाबे इंडिया (Schwabe India)  से अनुरोध है कि इसकी उपलब्धता अपने देश मे भी करें ।

  • OZONE  – A New Medical Drug  को डाऊनलोड करने के लिये यहाँ किल्क करें ।
  • ओजोन पर जौन शेलेटन की elements of homeopathy  के PDF को यहाँ से डाउनलोड करें  ।

OZONE
A New Medical Drug

    by

Velio Bocci
Medical Doctor, Specialist in Respiratory Diseases and Haematology and Emeritus Professor of Physiology at the University of Siena,
Siena, Italy

Oxygen-ozone therapy is a complementary approach less known than homeopathy and acupuncture because it has come of age only three decades ago. This book clarifies that, in the often nebulous field of natural medicine, the biological bases of ozone therapy are totally in line with classic biochemical, physiological and pharmacological knowledge. Ozone is an oxidising molecule, a sort of superactive oxygen, which, by reacting with blood components, generates a number of chemical messengers responsible for activating crucial biological functions such as oxygen delivery, immune activation, release of hormones and induction of antioxidant enzymes
, which is an exceptional property for correcting the chronic oxidative stress present in atherosclerosis, diabetes, infections and cancer. Moreover ozone therapy, by inducing nitric oxide synthase, may mobilize endogenous stem cells, which will promote regeneration of ischaemic tissues. The description of these phenomena offers the first comprehensive picture for understanding how ozone works and why, when properly used as a real drug within the therapeutic range, not only does not procure adverse effects but yields a feeling of wellness. Half of the book describes the value of ozone therapy in several diseases, particularly cutaneous infections and vascular diseases where ozone really behaves as a "wonder" drug. The book has been written for clinical researchers, physicians and ozonetherapists but also for the layman or the patient interested in this therapy.

Download Link : http://rapidshare.com/files/164811791/Ozone_-_A_New_Medical_Drug.pdf

क्या रुटा मस्तिषक अर्बुद्द (Brain Tumour) के रोगियों के लिये वरदान साबित होगी ?

आरम्भिक परिणाम तो कुछ –२ इसी तरफ़ इशारा कर रहे हैं । हाल ही मे स्पेन और कोलम्बिया यूनिवर्सटी से आये दो अलग-२ दलों ने कोलकाता के डा. प्रशान्त बैनर्जी कैन्सर रिसर्च सेन्टर ,  मे आ कर कैन्सर मे होम्योपैथिक दवाओं के परिणामों  की जानकारी और अध्यनन किया । कोलम्बिया यूनिवर्सीटी ने तो फ़िलहाल पिछले साल से इस सेन्टर से अनुबंध भी कर रखा है । देखे यहाँ और यहाँ

लेकिन बात रूटा और कोलकाता के डा. प्रशान्त बैनर्जी कैन्सर रिसर्च सेन्टर की । कुछ साल पहले पबमेड पर प्रकाशित एक रिसर्च पेपर ने कैन्सर से जुडॆ कई शोध संस्थान और स्वंयसेवी संस्थाऒं का ध्यान आकृष्ट किया । डा प्रशान्त बैनर्जी का तरीका हाँलाकि क्लासिकल होम्योपैथों को भले ही रास न आये क्योंकि यह होम्योपैथी के मूलभूत सिद्दातों के खिलाफ़ है , फ़िर भी मिलने वाले परिणाम होम्योपैथी मे एक नये युग की शुरुआत अवशय कर सकते हैं । प्रिसक्राबिग का तरीका आसान है और मूलत: disease diagnosis पर ही आधारित है जब कि क्लासिकल होम्योपैथी रोगी को संम्पूर्ण रूप से लेकर चलती है।। नीचे देखें साउथ कैलीफ़ोर्निया यूनीवर्सिटी  की एक कान्फ़्रेन्स मे प्रशान्त अपने तरीकों को श्रोतागणों को समझाते हुये । रुटा से संबधित डा. प्रशान्त बैनर्जी के इस लेख को आप यहाँ भी देख सकते है । रूटा पर चल रहे क्लीनीकल परीक्षण की जानकारी के लिये यहाँ देखें ।

अब रुटा के ऊपर चर्चा कर ली जाये । दक्षिण अमेरिका मे पाये जाने वाले इस पौधे की गाछ से इसका टिन्चर तैयार किया जाता है । होम्योपैथी मैटेरिया मेडिका और रिपर्टिरी मे इसका उल्लेख कैन्सर मे नही है । मूलत: इस दवा का उपयोग काँच निकलने ( prolapse rectum), रात मे अनजाने पेशाब हो जाने पर ( nocturnal enuresis) ,शरीर के किसी भी स्थान पर चोट लगने के बाद प्रदाह ( synovitis) होने पर , बहुत से शल्य चिकित्सा वाले उपसर्गों मे  रुटा उपयोगी होता है विशेषकर अस्थि आवरक झिल्ली की तकलीफ़ जहाँ   हड्डी पर का माँस कम  रहता है जैसे टिबीया (Tibia)  । कुचले हुये स्थान का दर्द चला जाता है लेकिन एक कडी जगह छोड जाता है । रुटा रस टाक्स के कई अर्थों मे सदृश है , विशेषकर ठन्डक से रोगी का असहिष्णु रहना और शीतकाल मे रोग का बढना । लेकिन हकीकत मे इस दवा की परीक्षा उतनी नही हुयी । मैटेरिया मेडिका मे कैन्सर से संबधित कोई भी उल्लेख न होने पर यह अवशय ताज्जुब लगता है कि रुटा का प्रयोग कैन्सर मे डा. प्रशान्त बैनर्जी  ने क्यों किया ।

Anti-tumour activity of Ruta graveolens extract.
source:  Pubmed
Preethi KC, Kuttan G, Kuttan R.

Amala Cancer Research Centre, Amala Nagar, Thrissur, Kerala-680555, India.

An extract of Ruta graveolens was found to be cytotoxic to Dalton’s lymphoma ascites (DLA), Ehrlich ascites carcinoma (EAC) and L929 cells in culture (IC100=16 mg/ml) and also to increase the lifespan of tumour bearing animals. The extract further decreased solid tumours developing from DLA and EAC cells when given simultaneously with elongation of the lifespan of tumour-bearing animals. A homeopathic preparation of Ruta graveolens (200 c) was equally effective. Neither was effective for reducing already developed tumours. The Ruta graveolens extract was found to scavenge hydroxyl radicals and inhibit lipid peroxidation at low concentrations. However, at higher concentrations the extract acted as a prooxidant as inhibition of lipid peroxidation and scavenging of hydroxyl radical was minimal. These data indicates that the prooxidant activity of Ruta graveolens may be responsible for the cytocidal action of the extract and its ability to produce tumour reduction.

 

Ruta 6 selectively induces cell death in brain cancer cells but proliferation in normal peripheral blood lymphocytes: A novel treatment for human brain cancer.
Source : PubMed

Pathak S, Multani AS, Banerji P, Banerji P.

Department of Molecular Genetics, M.D. Anderson Cancer Center, Houston, TX 77030, USA. pathak_sen@yahoo.com

Although conventional chemotherapies are used to treat patients with malignancies, damage to normal cells is problematic. Blood-forming bone marrow cells are the most adversely affected. It is therefore necessary to find alternative agents that can kill cancer cells but have minimal effects on normal cells. We investigated the brain cancer cell-killing activity of a homeopathic medicine, Ruta, isolated from a plant, Ruta graveolens. We treated human brain cancer and HL-60 leukemia cells, normal B-lymphoid cells, and murine melanoma cells in vitro with different concentrations of Ruta in combination with Ca3(PO4)2. Fifteen patients diagnosed with intracranial tumors were treated with Ruta 6 and Ca3(PO4)2. Of these 15 patients, 6 of the 7 glioma patients showed complete regression of tumors. Normal human blood lymphocytes, B-lymphoid cells, and brain cancer cells treated with Ruta in vitro were examined for telomere dynamics, mitotic catastrophe, and apoptosis to understand the possible mechanism of cell-killing, using conventional and molecular cytogenetic techniques. Both in vivo and in vitro results showed induction of survival-signaling pathways in normal lymphocytes and induction of death-signaling pathways in brain cancer cells. Cancer cell death was initiated by telomere erosion and completed through mitotic catastrophe events. We propose that Ruta in combination with Ca3(PO4)2 could be used for effective treatment of brain cancers, particularly glioma.