हिप्पोक्रेट्स से लेकर गैलन और फ़िर हैनिमैन ने इन्सान के स्वाभाव का विशेलेषण करने मे बहुत अंह भूमिका निभायी . जहाँ हिप्पोक्रेट्स (400 ई.पू.) का मानना था कि शरीर चार humors अर्थात रक्त,कफ, पीला पित्त और काला पित्त से बना है. Humors का असंतुलन, सभी रोगों का कारण है . वही गैलन Galen (130-200 ई.) ने इस शब्द का इस्तेमाल शारीरिक स्वभाव के लिये किया , जो यह निर्धारित करता है कि शरीर रोग के प्रति किस हद तक संवेदन्शील है । हिप्पोक्रेट के Humour शब्द का तात्पर्य शरीर मे प्रवाहित हो रहे तरल पद्दार्थ से था हाँलाकि यह तकनीकी रुप से यह प्रचलित भावनाओं से जुडा था जैसे :
प्रसन्नता या खुशी का रक्त से संबध – सैन्गूयूनि टेम्परामेन्ट (Sanguine Temperament)
कफ़ का चिंता और मननशीलता से संबध – फ़ेलेगमेटेक ( phlegmatic Temperament)
पीले पित्त का क्रोध से संबध – कोरिक (Choleric Temperament)
उदासी का काले पित्त से – मेलोन्कोलिक (Melancholic Temperament)
इन चार स्वभावों को हम एक सक्षिप्त उदाहरंण से आसानी से समझ सकते हैं । एक होटल मे चार मित्र सूप पीने जाते है । लेकिन अचानक चारों की नजर सूप मे तैरते बाल की तरफ़ पड जाती है पहला मित्र देखते ही आग बबूला हो उठा , गुस्से से उसने सूप का प्याला वेटर के मुँह पर दे मारा ( Choleric ) , दूसरे ने मुँह बनाया अपने कोट को झाडा और सीटी बजाता हुआ निकल गया (Sanguine) , और तीसरा रुँआसा सा हो गया और बोला कि यह सब उसी की जिदंगी मे अक्सर क्यूं होता रहता है (Melancholic ) और चौथा मित्र तो बडे दिमाग वाला निकला , सूप मे से बाल को किनारे किया ;सूप पिया और वेटर से नुकसान हुये सूप के बदले दूसरे सूप की फ़रमाईश भी कर डाली ( phlegmatic)
इन चार स्वभावों के व्यक्तितव के कुछ धन पक्ष भी हैं और ॠण पक्ष भी :
![]()
4 humours in respective order: choleric, melancholic, phlegmatic, and sanguine
सैन्गूयूनि टेम्परामेन्ट (Sanguine Temperament):
धन पक्ष : हमेशा प्रसन्न रहने वाले, आत्मविशवास से भरपूर , आशावादी , बहिर्मुखी और जीवन को जीने वाले ।
ॠण पक्ष :आत्मसंतोष की कमी , संवेदन्शील, अल्पज्ञता, अस्थिरता, बाहरी दिखावा करने वाले और ईर्ष्या को झुकाव ।
फ़ेलेगमेटेक टेम्परामेन्ट ( phlegmatic Temperament) :
धन पक्ष : अच्छी तरह से संतुलित, जीवन के साथ संगत, भरोसेमंद, रचनात्मक और विचारशील, संतुष्ट
ॠण पक्ष : आलसी, अकर्मण्य . अपने कर्तव्य की उपेक्षा , दुविधाग्रस्त, अपने कर्तवों को टालने वाले , महत्वाकांक्षा विहीन , दूसरों को भी प्रेरित न कर पाना
कोरिक टेम्परामेन्ट (Choleric Temperament):
धन पक्ष : मजबूल इच्छाशक्ति वाले , दुनिया को अपने तरीके से चलाने वाले , आत्मविशवास से भरपूर
ॠण पक्ष : प्रचंड गुस्सा , अपने को श्रेष्ठ समझना , विरोधों को सहन न कर पाना , सहानभूति का अभाव , जीवन मे छ्ल , कपट और पाखंड का सहारा लेना
मेलोन्कोलिक टेम्परामेन्ट (Melancholic Temperament) :
धन पक्ष : प्रतिभाशाली, बेहद रचनात्मक , संवेदनशील, सपने देखने वाले , अतंर्मुखी, विचारशील, आत्म त्याग की भावना से भरपूर , जिम्मेदार, विश्वसनीय
ॠण पक्ष : चिंता और अवसाद ग्रस्त , अपनी प्रतिभा का कम उपयोग करने वाले , मुखरता की कमी , आसानी से किसी को माफ़ न कर पाना , बेहद संवेदनशील
पूरी पोस्ट के लिये देखें : व्यक्तित्व विकास, शारीरिक भाषा और होम्योपैथी – एक अभिनव अवधारणा ( Constitutional Prescribing ,Body Language and Homeopathy )
लेकिन क्या यह संभव है कि व्यक्ति के स्वभाव मे दवायें बदलाव ला सकॆ । बहुधा यह देखा गया है कि लम्बे समय तक चारित्रिक लक्षणॊं के आधार पर चयनित खोम्योपैथिक औषधियां व्यवाहार मे परिवर्तन अवशय लाती हैं । हाँलाकि कई होम्योपैथिक चिकित्सक जैसे केन्ट ने लेसर राइटिगं मे इस तथ्य से इनकार किया है कि यह व्यक्ति के स्वभाव को बदल स्कती है। हाँ , यह लक्षण स्वभावत: दवाओं के चयन में अवशय कारगर होते हैं ।
लेकिन बैच फ़्लावर औषधियों के बारे मे कम से कम मैं कह सकता हूँ कि इनका कार्य मन के उस भाव को पकडने में कमयाब रहता है जिससे स्वभाव मे बदलाव की अपेक्षा हम कर सकते है ।
एक औषधि जो मुझे हमेशा स्मरण रही वह थी वाइन । हाँलाकि वाइन का इस्तेमाल मैने अधिक नही किया लेकिन एक केस जो मुझे हमेशा स्मरण रहा और उसकी वजह से वाइन के लक्षण भी ।
दो साल पहले एक २८ वर्षीय युवक मे इसके प्रयोग करने का मौका मिला । पेशे से वह बिल्डिग कान्टॆकटर्था और अधिकतर उसके कार्य सरकारी क्षेत्रों मे चलते थे । देखने और व्यवहार में वह स्मार्ट और खूबसूरत था , कपडे पहनने से लेकर बोलने मे एक गरिमा थी , और जीवन मे पैसा भी था और शौहरत भी । पिछ्ले कुछ समय से वह मेरे पास तनाव आदि समस्याओं के लिये इलाज कराता रहा जो उसके कार्य को देखते हुये स्वभाविक भी था क्योंकि उसके अनुसार अकसर भुगतान वगैरह की समस्याओं से उसे दो चार होना पडता था ।
कुछ महीने पूर्व उसका विवाह हुआ और इस दौरान मैने अकसर क्लीनिक मे उसको अपनी पत्नी से अकसर बिना बात झँझट करते देखा । एक दिन उसके पिता ने ने मुझसे संपर्क किया कि वह मुझसे अपने पुत्र मे हो रहे असमान्य व्यवाहर मे परिवर्तन के बारे मे सलाह लेना चाहते हैं । उनके अनुसार “ मेरे लडके की प्रवृति घर हो या बाहर अपने वर्चस्व को सबसे ऊपर रखने की रहती है । वह यह चाहता है सब उस के अनुसार चलें । घर मे माँ , बहन या बाहर भी हर किसी के साथ उसकी नही बनती । हालाकि वह बहुत मेहनती भी है लेकिन इस स्वभाव के कारण अब तक तो ठीक ठाक रहा क्योंकि हम उसके व्यवहार को नंजरदाज करते रहे । लेकिन अब पत्नी के आने के बाद उसका स्वभाव एक घर मे अधिक तनाव का कारण बन सा गया है । क्या होम्योपैथिक इसमे कुछ मदद कर सकती है ? ”
होम्योपैथिक तो नही हाँ बैच फ़्लावर औषधि ‘वाइन’ को अन्य होम्योपैथिक दवाओं के साथ जोड दिया गया , लम्बे समय तक चलने के दौरान मैने और खासकर उसके परिवार के लोगों ने उसके स्वभाव मे एक बढिया परिवर्तन देखा । न तो वह झगाडालू रहा और न तानाशाह । और यह संभव हुआ बैच फ़लावर औषधि ‘वाइन ‘से ।
तो क्या था वाइन मे जो श्री रा.स. के ऋण पक्ष को धन पक्ष मे बदलने मे मदददगार साबित हुआ ।
विटीऐसी परिवार की वाइन या ‘ वाइटस विनीफ़ेरा ‘के मानसिक लक्षण किसी तानाशाही व्यक्ति की प्रवृति से मिलते जुलते हैं । अत्यन्त अंहकारी , अभिलाषायें बहुत ही उँची , दूसरों पर छा जाने की प्रवृति, अपनी प्रभुता कायम रखना , अपने उद्देशय को पाने के लिये कुछ भी कर देना , तानाशाही स्वभाव ।
वाइन या अंगूर का वनस्पति नाम ‘ वाइटस विनीफ़ेरा ‘ है । होम्योपैथिक दवाओं मे इसके प्रयोग नही मिलते हैं , अलबत्ता यह आयुर्वेर्दिक और यूनानी दवाऒं मे अधिक प्रयोग होता है ।
हाँलाकि होम्योपैथिक दवाओं मे इससे सादृश दवायें लक्षणॊ के आधार पर चयन की जाती हैं । मुख्य लक्षण जो इस व्यक्तितव के लिये प्रमुख हैं :
MIND – DICTATORIAL
MIND – DICTATORIAL – power, love of
MIND – HAUGHTY
MIND – EGOTISM
MIND – CONTEMPTUOUS
वाइन के सादृश औषधि है वरवैन ( vervain ) । वरवैन का रोगी भी जरुरत से अधिक उत्साह और अपनी शक्ति से अधिक कम करने का जनूनी होता है । लेकिन जहाँ वरवैन का जनून दूसरों के लिये मिसाल बनता है वही वाइन दूसरों से हुक्म बजाने मे अपनी महत्त्ता समझता है ।
Vine
Botanical: Vitis Vinifera
Family: Vitaceae
Homeopathic remedy: Not used.
Description: Perennial, woody climbing vine; the stems can grow up to 35 m length, but in cultivation usually reduced by annual pruning to 1–3 m. The leaves ar equite thin, circular to circular-ovate with branched tendrils. The fruits of the are used to produce vine or juice that can be directly consumed.
Medicinal uses: Analgesic, Antiinflammatory, Astringent, Demulcent, Diuretic, Hepatic, Laxative,
Lithontripic
Compare: Vervain
Keywords: Confident, Persuasive, Tyrannical, Self-assured
Dr Bach’s description: Very capable people, certain of their own ability, confident of success. Being so assured, they think that it would be for the benefit of others if they could be persuaded to do things as they themselves do, or as they are certain is right. Even in illness they will direct their attendants. They may be of great value in emergency.
Essence: The Vine is a very capable person that is confident of his skills, ability and knowledge. He is
certain that he is right and he feels that other people should persuaded by him to follow his goals, because these goals are the correct ones. In the positive state, this kind of people are very valuable in the crisis situations, because they have a clear idea about what should be done and they will guide others from the uncertainty.
In the negative state, the Vine tends to be very stubborn, overly self-confident and he forces other to do exactly as he commands. He may even use force to persuade them to what he wants. He tends to be tyrannical and he suppresses all opposition with all means necessary. This train manifests in the times of sickness. Although the Vine person may have no knowledge of the medical procedures, he will command the hospital personnel and he will direct them as he sees fit.
The difference between the Vervain and the Vine is that while the Vervain persuades others to follow his way by the means of example and with his enthusiastic energy, the Vine person is not interested in setting an example. He will force others to do as he commands without any thoughts whether this is right or not.
यह भी देखें :



