साभार : दैनिक हिन्दुस्तान २८/८/२००९
चित्र को साफ़ देखने के लिये चित्र पर किल्क करें ।

नेशनल होम्योपैथिक मेडिकल कालेज ,गोमतीनगर , लखनऊ ( National Homeopathic Medical College, Lucknow)

ओ.पी.डी. -N.H.M.C. लखनऊ ( O.P.D.-N.H.M.C. Lucknow)
एक अत्याधुनिक होम्योपैथिक अस्पताल की कल्पना सिर कागजों मे ही रह गयी । कालेज को अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस करने के उद्देशय से वर्ष १९९७ मे माननीय अटल जी ने इस पाँच मँजिला बिल्डंग का शिल्यानास किया था । लेकिन आज तक इसका पूरा निर्माण न हो पाया , पैसे की कमी का रोना तो मुख्य रहा ही लेकिन मुख्य था इच्छा शक्ति की कमी जिससे आये धन को भी आला अधिकारियों ने कई बार वापस करवा दिया । लगभग ७००-८०० मरीजों की ओ.पी.डी. मे रोजाना उपस्थिति भी शासन को होम्योपैथी मे जनता के बढते विशवास को जगा न सकी । इस नव निर्मित अस्पताल मे १०० बेड का होगा और साथ मे होगा दो आपरेशन थिय़ेटर , ब्लड बैंक , गैस्ट्रोलोजी , पिडयाट्रिक्स और हड्डी के रोगियों को देखने और भरती करने की विशेष सुविधा । फ़िलहाल तो यह कागजो मे ही दिख रहा है ।
संबधित पोस्ट :




