होम्योपैथी-नई सोच/नई दिशायें

एलेर्जिक राइनिट्स और होम्योपैथी (how to handle cases of hay fever & allergic rhinitis ? )

July 21, 2008 · 1 Comment

Hay fever रोग की वह अवस्था है जब मार्च से अगस्त तक पराग कण के वातावरण मे अत्याधिक संख्या मे होने की  वजह से रोगी लगातार जुकाम , छीकॊं , आँख और नाक मे खुजली से परेशान रहता है । कभी कुछ रोगियों मे लगातार जुकाम की वजह से अस्थमा या साँस फ़ूलने की परिस्थति भी  आ सकती है । शहरी क्षत्रों मे बढते प्रदूषण की वजह से एलेर्जिक राइनिट्सस  (allergic rhinitis ) के रुप मे इनके लक्षण  हर  सीजन मे मिल जाते हैं । एक पुराने और जटिल hay fever  और एलेर्जिक राइनिट्सस  (allergic rhinitis )  के रोगी मे प्रेसक्राबिंग का सही तरीका क्या हो ? सिर्फ़ ऊपर से दिखने वाले लक्षण , या मियाज्म दोष या  सभी लक्षणॊं को एक साथ लेकर चलना या सिर्फ़ रोगी मे व्यक्त्तिपूरक लक्षणॊं को खोजना जो खास दिखे या सिर्फ़ रोगी के मानसिक लक्षणॊं के आधार पर दवा का चयन करना जो कि सहगल स्कूल के विशेष तरीकों मे से एक है ।

जून २००८ के homeo  horizon की ई-मैगजीन मे डां सुब्रतो  बैनेर्जी का लेख " Handle Hay Fever with Courage -Practical Approach-Classical Prescribing " पढने योग्य और प्रैक्टिकली उपयोग मे लाने योग्य लेख है । allergic rhinitis के एक्यूट केस और पुराने केस को अलग-२ कैसे किन ग्रुप की औषधियों से deal करें । ऐन्टी ऐलेर्जिक एलोपैथिक दवाओं के लम्बे समय से उपयोग कर रहे रोगी के वास्तविक लक्षण सामने नही दिखते , इन केसों मे होम्योपैथिक दवा का चयन अत्यन्त कठिन हो जाता है  ऐसे रोगियों मे शुरु मे कम उपयोग मे आने वाली organopathic दवाओं का सहारा केस को आसान कर देता है और बाद मे मियाज्म दोष ( syco-psora ) के आधार पर दवा का चयन आसान हो जाता है ।

डा सुब्रतो ने फ़्लो चार्ट के जरिये इन औषधियों के अलग-२ ग्रुप बना के प्रिसक्राइबिंग को आसान बानाने का कार्य किया है । नीचे देखें फ़्लो चार्ट ।  एक पुराने और जटिल रोगी मे निम्म फ़ार्मूला हमेशा उपयोगी रहता है :

MTEK यानि

M : Miasmatic Totality

T : Totality of symptoms

E: Essence ( should include gestures , postures, behaviors etc. )

K: Keynotes ( which include encompass PQRS symptoms refer to aphorism 153 & 209 of Hahnemann Organon )

WEB LINK : Handle Hay Fever with Courage -Practical Approach-Classical Prescribing

DOWNLOAD : PDF

चित्र को साफ़ और बडॆ आकार में देखने के लिये नीचे चित्र पर किल्क करें ।

Flow Chart of Acute Hay Fever : Lesser Known Organopathic Medicines

Flow Chart of Acute Hay Fever : Medium Range Organopathic Medicines

Categories: HOMEOPATHY · मेटिरिया मेडिका · रोग और उनकी औषिधियाँ · होम्योपैथी
Tagged: , , , , , , ,

1 response so far ↓

  • Bhadri // July 23, 2008 at 6:53 am

    Do you happen to know a good homeopathic doctor in Southern California that you can recommend? I’m in San Diego county. Thanks,

Leave a Comment