होम्योपैथिक मैटॆरिया मेडिका मे औषधि के अधयन्न करते समय लक्षणॊं को याद करना और बाद मे अन्य औषधियों से तुलना करते समय लक्षणॊं के सम्बन्ध समझना दिलचस्प है । मैटेरिया मेडिका मे हर लक्षण महत्वपूर्ण नही होते ; सामान्य से दिखने वाले लक्षण की अपेक्षा ऐसे लक्षण जो दुर्लभ हों और औषधि के स्वरुप को सामने लाते हों वह अधिक महत्वपूर्ण होते हैं । जैसे कोनियम के एक लक्षण को लें – चक्कर आना । कोनियम का चक्कर सिर घुमाने य इधर-उधर देखने से या बिस्तर पर करवट बदलने से बढता है ; यह कोई फ़र्क नही पडता कि यह चक्कर किन परस्थितियों मे आ रहा है , वह चाहे cervical spondylitis से जुडी हो या Meniere’s disease या hypertension से ।
चक्कर से संबधित अन्य औषधियों के मध्य एक रोचक तुलनात्मक पहलू देखें ।
चक्कर आये , सिर घुमाने से – conium, cal-carb, kali carb
चक्कर आये , सिर हिलाने से :- bryo, cal carb, conium
चक्कर आये , ऊपर देखने से :- pulsatilla, silicea
चक्कर आये , नीचे देखने से :- phos, spigellia
चक्कर आये , फ़ूलों की गन्ध से -Nux vom , phos
चक्कर आये , रात को जागने से या पूरी नींद न होने से : Cocculus, Nux Vom
चक्कर आये , जरा सी आवाज से :- Theridion
चक्कर आये ,अध्ययन के समय :- Nat Mur
चक्कर आये , खाना खाने के बाद :- Gratiola, nux vom, pulsatilla
चक्कर आये ,जैसे बिस्तर उलट गया हो :- conium
चक्कर आये ,बेहोशी के साथ :- nux vom
चक्कर आये ,आँखे बन्द करने पर या अन्धेरे में :- argent nit, stramonium, thyrodin
चक्कर आये ,बैठकर खडा होने पर :- bryo, phos
चक्कर आये ,बैठकर झुकने पर :-belladona
चक्कर आये ,बिस्तर से उठने पर :-bryo, chelidonium, cocculus
चक्कर आये ,झुकने पर :- bell, nux vom, puls, sulphur
चक्कर आये ,सीढियाँ चढने पर:- calc carb
चक्कर आये ,सीढियाँ उतरने पर :- borax, ferrum
चक्कर आये ,लेटने पर :- conium
चक्कर आये ,दांयें करवट लेटने से:- mur acid,phos
चक्कर आये , वायें करवट लेटने से :-iod,phos,sil
चक्कर आये ,लेट जाना पडे:- bryo, cocculus, phos, puls
चक्कर आये ,सॊने के बाद :- lachesis , petroleum
चक्कर आये ,जी मिचलाने के साथ:- cocculus ind, petroleum, chin sulph
स्त्रोत:- नैश थेरापेयुटिकस (Leaders in Homeopathic Therapeutics by Nash )
औषधियों के बीच के अन्तर समझने से औषध का चयन आसान और एक चिकित्सक का मार्ग सरल हो जाता है । अलग-२ औषधियों के मध्य तुलनात्मक अधयन्न के लिये
फ़ैरिन्टन (Farrington) , नैश (Nash) , गौस (Gross) और यूजिनियो ( Eugenio) की comparative मैटेरिया मेडिका अधयन्न योग्य पुस्तकें हैं ।




1 response so far ↓
DR HARSHAD RAVAL MD HOMEOPATHY // October 19, 2008 at 12:20 pm
carefull study each and every casr comparetive homeopathy medicine when we applied to patient.
Thanks.
Dr Harshad Raval MD[hom]
Honorary consultant homeopathy physician to his Excellency governors of Gujarat India. Qualified MD consultant homeopath ,International Homeopathy adviser, books writer and columnist. Specialist in kidney, cancer, psoriasis, leucoderma and other chronic disease,. http://www.homeopathyonline.in email : info@homeopathyonline.in