
बौवल नोसोडस ( Bowel Nosodes ) का चलन होम्योपैथी मे कम ही है , शायद इसकी उपलब्धता सहज ही होम्योपैथिक स्टोरों मे न होने की वजह से ही ; बिल्कुल ठीक वैसे ही जैसे कि बैच फ़्लावर औषधियों का प्रिसक्रिप्शन देख कर अक्सर स्टॊर वाले ऐलोपैथिक औषधि कह कर टाल जाते हैं । वैसे उनको भी दोष देना उचित नही लगता , जहाँ तक मुझे याद है कि B.H.M.S. के पाठयक्रम में बैच फ़्लावर औषधियों और बौवल नोसोडस का समावेश नही हैं , बैच फ़्लावर का प्रयोग मैने शुरु मे डां जयश्री जोशी और बाद मे अपने शहर लखनऊ से ही मित्र डां अभिषेक जैन के सफ़ल परिणामों को देखते हुये किया और यह कहना गलत न होगा कि कुछ जगह तो उनके परिणाम बहुत ही आशचर्य चकित करने वाले दिखते हैं ।
लेकिन बौवल नोसोडस की मुझे क्यों याद आई ! दरअसल शायद ४-५ दिन पूर्व आइरिश स्कूल आफ़ होम्योपैथी के एक सदस्य मार्क ओ सूलवियन ने बौवल नोसोडस पर किये प्रोजेक्ट को आइरिश ग्रुप आफ़ होम्योपैथैस मे डाला । ग्रुप के moderator ने अन्य सदस्यों से अनुरोध किया कि अपने कम्पयूटर की हार्ड डिस्क को खंगालें और होम्योपैथी से जुडी अपने-२ अध्यापन कार्य को सार्वजनिक करें ; एक अच्छा सुझाव ! अन्य कई साईट पर अपने-२ गुणगानों को देखते-सुनते तबियत ऊबने सी लगी थी ।
बौवल नोसोडस से संबधित होम्योपैथिक औषधियों को लाने का श्रेय डां ईडवर्ड बैच को सर्वप्रथम रहा और बाद मे डां पैटर्सन और उनकी पत्नी ने बैच के अधूरे काम को आगे बढाया । बौवल नोसोडस से संबधित होम्योपैथिक औषधियाँ human intestinal flora के non fermenting lactose bacteria से बनाई जाती हैं , बैच ने पाया कि ऐसे non fermenting lactose bacteria की तादाद स्वस्थ मनुष्य की अपेक्षा रोगी के मल मे अधिक पायी जाती है । अब तक इन बैक्टैरिया को हानिकारक नही माना जाता रहा है , बैच ने इन बैक्टैरिया को पोटेन्टाइज करके अलग-२ औषधियाँ बनाई और उनकी drug proving की ।
बोवेल नोसोडस से तैयार औषधियाँ कई हैं लेकिन जो आमतौर से प्रयोग आती रही हैं , वह निम्म हैं :
१. Morgan Pure
२. Morgan Gaertner
३. Gaertner
४. Proteus
५. Dysentry Co.
मार्क सूलिवयन ने free mind mapping software का प्रयोग करते हुये बौवेल नोसोडस के लक्षणॊं का खूबसूरत चित्रण किया है जैसे नीचे देखें morgan pure का mind map:( mind map को साफ़ देखने के लिये नीचे चित्र पर किल्क करें )
मार्क सूलिवयन के इस प्रोजेक्ट को डाऊन्लोड करने के लिये नीचे दिये चित्र पर किल्क करें :




7 responses so far ↓
pramendra pratap singh // February 16, 2008 at 9:28 am
आपके ब्लाग पर काफी दिनों बाद आया और अच्छी जानकारी मिली, धन्यवाद
rahul // April 4, 2008 at 7:28 am
namaskar prabhat ji
bawel nosodes ki medisine ki name ke bare mai batane ka kast kare or ye kaha use ki jati hai.
krypa mughe trans mission theraphy ke bare mai bhi bataye is tarah ki theraphy hoti hai kya batane ka kast kare aapki ati kypra hogi .
Dr Prabhat Tandon // April 4, 2008 at 5:12 pm
Bowel Nosodes पर पूरी जानकारी आपको नीचे दिये लिंक से मिल सकती है । लेकिन अधिकतर औषधियाँ मार्केट मे नही उपलब्ध हैं ।
http://homeoint.org/books5/paterson/index.htm
transmission therapy के बारे मे मुझे कोई जानकारी नही है ।
rahul // April 5, 2008 at 8:53 am
namaskar praphat ji
bowel nosode medisine kaha se prapt ki ja sakti hai batane ka kast kare.
Dr Prabhat Tandon // April 5, 2008 at 6:03 pm
@ Rahul
अपने देश मे कुछ हू औषधियाँ उपलब्ध हैं , जैसे dystentry co या शायद एक आध और बाकी की उपलब्धता न के बराबर है ।
rahul // April 6, 2008 at 8:01 am
prabhat ji namaskar ye medisi ne mujhe kaha se mil sakti hai . i m from agra .
Raj Kumar // May 8, 2009 at 11:50 am
I downloaded Complete Repertory.But couldnot install it because there is some error.What should I do?
Raj Kumar